हापुड़

हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा वझीलपुर, सैकड़ों बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। आजादी के पर्व से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम वझीलपुर में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। राम रिछपाल इंटर कॉलेज वझीलपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में गांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में राम रिछपाल इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय वझीलपुर के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बच्चों के उत्साह और हाथों में लहराते तिरंगों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में ग्राम प्रधान राजू सैनी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका पूनम, कृषि प्राविधिक हौसला प्रसाद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राधेश्याम यादव, ब्रजभूषण त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान, तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव, युवा कमांड के जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, नगर संगठन मंत्री संजीव मोटे, राजकुमार त्यागी और श्यामकिशोर त्यागी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम ने गांव के लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया वझीलपुर की गलियों में लहराता तिरंगा और गूंजते देशभक्ति के नारे पूरे गांव के लिए यादगार तस्वीर बन गए।

Related Articles

Back to top button
Shares