समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। थाना बाबूगढ़ परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं नायब तहसीलदार हापुड़ ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया। समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।



