हापुड़

धौलाना में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों और पथराव में तीन घायल

अंकित गुप्ता /समय दिन/उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ। अचानक हुई मारपीट और पथराव से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में दोनों पक्षों से तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवाद के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Shares