एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

हापुड़: जंगल में चारा लेने गई महिला पर दराती से हमला, गंभीर घायल; आरोपी गिरफ्तार

अंकित गुप्ता/समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में मंगलवार को एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ जंगल में चारा लेने गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक युवक ने महिला पर कथित रूप से दराती से हमला कर दिया। महिला को बचाने की कोशिश कर रहे उसके नाबालिग बेटे पर भी आरोपी ने हमला किया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बेटे को भी चोटें आई हैं घटना की सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उजागर खबर इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
Shares