Blog

हापुड़ में केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास अठावले का ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा शहर

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामदास अठावले के हापुड़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता और हापुड़ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और जोरदार नारों के बीच भव्य अभिनंदन किया गया इस दौरान आरसीएम एंटरप्राइज के ओनर हाजी मोबीन, समाजसेवी एडवोकेट जुबेर खान और डॉ. अबरार अहमद ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामदास अठावले, प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष अशोक कुमार को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पार्टी नेतृत्व का स्वागत किया सभा को संबोधित करते हुए डॉ. रामदास अठावले ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया लगातार अपना जनाधार बढ़ा रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हापुड़ आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में छोटे खां (प्रदेश अध्यक्ष, माइनॉरिटी प्रकोष्ठ), नैन सिंह गौतम (धौलाना विधानसभा प्रभारी), ओमवीर सिंह (गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा प्रभारी), तरुण सागर (हापुड़ विधानसभा प्रभारी), हाजी मोबीन, डॉ. अबरार अहमद, एडवोकेट जुबेर खान, जब्बार एडवोकेट, विजय त्यागी, ताहिर मेवाती, खुर्शीद अल्वी, विपिन त्यागी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

Related Articles

Back to top button
Shares