Blog

जिलाधिकारी कविता मीना ने मतदान केंद्रों के परिवर्तन पर की समीक्षा बैठक, मतदाताओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के परिवर्तन एवं पुनर्स्थापन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुगम पहुँच तथा मतदाता संख्या के आधार पर विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों के निर्धारण में मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

बैठक के दौरान मतदेय स्थलों के संभाजन (रैशनलाइजेशन) एवं आवश्यक परिवर्तन के प्रस्तावों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया। सभी पक्षों से सुझाव प्राप्त कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित बदलावों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा ऐसे मतदान केंद्रों को प्राथमिकता दी जाए जहाँ मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Articles

Back to top button
Shares