हापुड़

हापुड़ में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव का भव्य स्वागत, तनवीर फार्म हाउस में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। राष्ट्रीय परिवर्तन दल (RPD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव के हापुड़ प्रथम आगमन पर तनवीर फार्म हाउस में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही, जिन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला इस अवसर पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल के जिला अध्यक्ष आदिल सिद्दीकी एवं सैफी सेवा फाउंडेशन (रजि.) के संस्थापक प्रबंधक निज़ामुद्दीन सैफी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया समारोह का समापन कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

Related Articles

Back to top button
Shares