हापुड़ में कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन पर प्रेस वार्ता, प्रशासन ने जारी की अहम अपील

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनज़र जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए जाने वाले यातायात डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा तथा आवश्यकता के अनुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि यात्रा के दौरान जारी यातायात डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएगी।



