ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा तैयारियों का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर कमिश्नर नाराज़, अधिकारियों को लगाई फटकार

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। मेरठ मंडल के डिवीजनल कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी ने बुधवार को हापुड़ की तीर्थनगरी ब्रजघाट पहुंचकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान घाटों पर लाइट व्यवस्था और गंदगी की स्थिति देखकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में उन्होंने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवित्रा त्रिपाठी से व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए और कहा कि तैयारियां संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कमियों को दूर कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।



