Blog

Paytm पर RBI का सबसे बड़ा एक्शन! लाइसेंस रद्द, मचा हड़कंप करोड़ों यूजर्स में हलचल

अंकित गुप्ता | उजागर खबर | विशेष रिपोर्ट देश की डिजिटल पेमेंट दुनिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद बाजार, ग्राहकों और फिनटेक सेक्टर में हड़कंप मच गया है।

RBI द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अब बैंक किसी भी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं संचालित नहीं कर सकेगा।

RBI ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला RBI के अनुसार बैंक पर कई गंभीर अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप थे। जांच में पाया गया कि बैंक का संचालन जमाकर्ताओं और जनता के हितों के खिलाफ था।

मुख्य कारण:

बैंकिंग नियमों का पालन नहीं किया गया

प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल

जनता और खाताधारकों के हित प्रभावित

लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन

ग्राहकों का क्या होगा?

RBI ने कहा है कि बैंक के पास ग्राहकों की जमा राशि लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है। यानी खाताधारकों के पैसे को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन आगे की प्रक्रिया कोर्ट और RBI की निगरानी में होगी।

पहले भी लग चुकी थीं पाबंदियां गौरतलब है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पहले भी नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगाई गई थी और कई तरह की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए गए थे। अब लाइसेंस रद्द होना सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

डिजिटल इंडिया को झटका या सफाई अभियान?विशेषज्ञों का मानना है कि RBI का यह कदम डिजिटल बैंकिंग सेक्टर में अनुशासन लाने के लिए उठाया गया बड़ा संदेश है अब सबसे बड़ा सवाल, क्या पेटीएम ऐप बंद होगा?, क्या वॉलेट चलेगा?, क्या करोड़ों यूजर्स दूसरी ऐप्स पर शिफ्ट होंगे?, इन सभी सवालों पर देशभर की नजरें टिकी हैं जो कंपनी देशभर में QR कोड और ऑनलाइन पेमेंट का चेहरा बनी, आज उसी पर RBI की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। यह सिर्फ एक कंपनी पर कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे फिनटेक सेक्टर के लिए चेतावनी है।

Related Articles

Back to top button
Shares