एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़

जनता की उम्मीदों को नया सहारा: कविता मीणा बनीं हापुड़ की नई डीएम

अंकित गुप्ता /उजागर खबर हापुड़: जनपद हापुड़ को मंगलवार को नई जिलाधिकारी मिल गईं। नवागत जिलाधिकारी कविता मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। नई डीएम के कार्यभार संभालते ही जिले में विकास, पारदर्शिता और तेज प्रशासनिक फैसलों की उम्मीदें बढ़ गई हैं कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने जनपद के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से संवाद करते हुए साफ कहा कि हापुड़ के विकास को नई गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी टीमवर्क के रूप में कार्य करेंगे और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी पहली जिम्मेदारी रहेगी।
डीएम कविता मीणा ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों, आम जनता और मीडिया से बेहतर संवाद बनाकर जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जिलाधिकारी कार्यालय के दरवाजे हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खुले रहेंगे।

नई डीएम के आगमन से जनपद में नई उम्मीद जगी है। अब हापुड़ वासियों की नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में जिले को किस तरह नई दिशा और नई पहचान मिलती है।

उजागर खबर हर बड़ी अपडेट पर रखेगा पैनी नजर।

Related Articles

Back to top button
Shares