एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़

हापुड़ की शादी में घिनौना खेल! थूक लगाकर रोटी बनाने वाला दबोचा गया, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

अंकित गुप्ता उजागर खबर हापुड़

अब बड़ा सवाल: क्या ऐसे लोगों पर फिर भरोसा करेगा समाज? क्या शादी-ब्याह में खाने का काम देने से पहले होगी जांच? क्या दोबारा कोई परिवार ऐसे लोगों को काम पर रखेगा? आईए लेकर चलते हैं आपको पूरी खबर की और 

हापुड़: जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में वायरल हुए शर्मनाक वीडियो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान एक युवक रोटी बनाते समय थूक लगाता दिखाई दे रहा था, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

वीडियो सामने आते ही बाबूगढ़ पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर उसे दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान नसीमुद्दीन पुत्र यामीन अंसारी निवासी मोहल्ला सलावत खेल कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौड जनपद मेरठ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शादी समारोह में खाना बनाने के काम से आया था और वहीं यह घिनौनी हरकत कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी हैं थाना बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद लोगों ने शादी समारोहों में काम करने वालों की जांच और निगरानी की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।

उजागर खबर की नजर लगातार बनी रहेगी…

Related Articles

Back to top button
Shares