यूपी में स्मार्ट मीटर योजना पर फिलहाल रोक

अंकित गुप्ता /उजागर खबर हापुड़: लखनऊ, 20 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह कदम 19 अप्रैल को लिया गया, जब कई जिलों में उपभोक्ताओं ने बिना सहमति के मीटर लगाए जाने और बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक लगभग 62 लाख मीटर लगाए जा चुके थे, जिनसे उपभोक्ताओं को रीयल-टाइम बिलिंग और खपत पर निगरानी जैसी सुविधाएं मिली थीं। हालांकि, शिकायतों के बाद सरकार ने एक चार सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया है, जो इस पूरी योजना की समीक्षा करेगी। गूगल और अन्य न्यूज वेबसाइटों पर जारी प्रतिक्रियाओं से पता चलता हैं कि गूगल और दूसरी खबर वेबसाइटों पर जारी प्रतिक्रियाओं से भी यह सामने आया है कि कुछ लोग स्मार्ट मीटर से खुश हैं, क्योंकि उन्हें बिल पर नियंत्रण मिला, लेकिन कई लोग इससे असंतुष्ट भी हैं। सरकार ने भरोसा दिया है कि वे जल्द ही लोगों की शिकायतों को दूर करेंगे और इस योजना को सभी के लिए बेहतर बनाएंगे।
ताज़ा खबरों के लिए उजागर खबर को फॉलो करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़ें रहें।”



