Blog

भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम का संगठन विस्तार, कौशल चौधरी एडवोकेट बने जिलाध्यक्ष हापुड़

अंकित गुप्ता (उजागर खबर)

गांव चमरी में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओं की रही मौजूदगी

हापुड़: भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम की संगठन विस्तार बैठक दिनांक 18 जनवरी 2026 को ग्राम चमरी, जनपद हापुड़ में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और किसानों की आवाज को और प्रभावी बनाना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से कौशल चौधरी एडवोकेट को भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम का जिलाध्यक्ष हापुड़ मनोनीत किया गया। मनोनयन की घोषणा होते ही सभा में उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया।

सभा का संचालन चौधरी जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष मेरठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी जी, राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुँवर अय्यूब अली, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एडवोकेट एवं सतवीर नेता जी ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में किसानों की समस्याओं, संगठन की मजबूती, तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। नेताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में चौधरी रामपाल सिंह एडवोकेट, डी.डी. हरित संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कौशल चौधरी एडवोकेट के मनोनयन पर खुशी जताई और संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन किसान हितों की रक्षा और संगठन की एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
Shares