हापुड़

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एलायंस क्लब हापुड़ गौरव ने चिकित्सकों का किया सम्मान

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कमार /जागर खबर /हापुड़

हापुड़। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में सिटी प्लाज़ा स्थित एक रेस्टोरेंट में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने वाले चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करना रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक Dr. Dushyant Bansal एवं Dr. Poonam Lal को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दुष्यंत बंसल ने कहा कि चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि रोगी के प्रति संवेदनशीलता, विश्वास और समर्पण ही एक चिकित्सक की सबसे बड़ी पहचान है।

डॉ. पूनम लाल ने कहा कि डॉक्टर का जीवन सेवा, त्याग और समर्पण का पर्याय है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

क्लब की अध्यक्षा डॉ. आराधना बाजपेई ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के सच्चे संरक्षक हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा-भाव से असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

क्लब की सचिव नीरु मित्तल ने कहा कि एलायंस क्लब हापुड़ गौरव सदैव समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सकों का सम्मान करना उनके प्रति समाज के विश्वास और सम्मान की सच्ची अभिव्यक्ति है।

क्लब की कोषाध्यक्ष अर्चना कंसल ने सम्मानित चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से मानव जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी रजनी बंसल, उर्मिला शर्मा, मधु गर्ग, संतोष शर्मा, पूनम करनाल, आशा भटनागर, भवनिता गर्ग, सुनीता शर्मा, संतोष गर्ग, उषा अग्रवाल, किरण गोस्वामी, बीना जिंदल, संतोष सिंघल, रेखा सिंह, सीमा गोयल, बीना वर्मा, सिमरन गोयल, निशा जैन, दीपाली मित्तल, सुषमा खन्ना सहित क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
Shares