हापुड़
गोल मार्केट में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बुलडोजर से हटाया गया अवैध कब्जा

- अंकित गुप्ता /समय दिन/उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। शहर के गोल मार्केट क्षेत्र में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची तथा सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की

अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा कार्रवाई के दौरान नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।



