एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़
Trending
हापुड़ पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, एसपी-डीएम ने किया पूजन व यज्ञ।

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)

हापुड़ पुलिस लाइन में एसपी और डीएम ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

हापुड़: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हापुड़ पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा यज्ञ का आयोजन भी कराया गया, जिसमें मौजूद सभी पुलिस परिवारों ने आहुतियां अर्पित कीं।

पूरा कार्यक्रम भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के माहौल में सम्पन्न हुआ।




