हापुड़
भैंस चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की भैंस और अवैध तमंचा बरामद

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़ जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पशु चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक जीवित भैंस तथा एक अवैध असलहा (तमंचा) बरामद किया गया है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है उजागर खबर की अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



