हापुड़: डीजल के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंपकर्मी को स्कॉर्पियो से घसीटने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

अंकित गुप्ता /समय दिन/उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी कट स्थित पेट्रोल पंप से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डीजल के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद एक स्कॉर्पियो चालक पर पेट्रोल पंपकर्मी को वाहन से घसीटने का आरोप लगा है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक ने पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाया था। डीजल के रुपये मांगने को लेकर पेट्रोल पंपकर्मी और चालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चालक ने स्कॉर्पियो चलाकर पेट्रोल पंपकर्मी को वाहन से घसीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सामने आए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।



