हापुड़: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। धौलाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से उठती आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। साथ ही आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका भी अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो पाया है। फैक्ट्री में केमिकल होने के कारण आग को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।



