गैंगस्टर की 1.90 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क – हापुड़ पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक।
अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़ पुलिस ने जनपद में अपराध की जड़ें खोदकर अपराधियों को साफ़ संदेश दे दिया है “अब हापुड़ में सिर्फ कानून चलेगा, अपराधियों की काली कमाई नहीं।”

कार्रवाई की बड़ी झलक: कुख्यात अपराधी मुकुल उर्फ मुकेश कुमार पुत्र विष्णुकर सिंह, निवासी ग्राम चांदनेर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ की अवैध कमाई से खरीदी गई करोड़ों की संपत्ति को पुलिस-प्रशासन ने कुर्क कर लिया।
03 प्लॉट (जनपद ग़ाज़ियाबाद में स्थित) – कीमत करीब 1 करोड़ 03 लाख रुपये ,कृषि भूमि (जनपद बुलंदशहर में स्थित) – कीमत करीब 90 लाख रुपये कुल कीमत – 1 करोड़ 90 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
अपराधी का आपराधिक इतिहास: मुकुल उर्फ मुकेश पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने जैसे अपराध शामिल हैं।
कुर्की करने वाली पुलिस-प्रशासनिक टीम:
1. श्री श्रवण कुमार – नायब तहसीलदार सदर, जनपद गाज़ियाबाद
2. श्री सुल्तान मिया – नायब तहसीलदार स्याना, जनपद बुलंदशहर
3. श्री नीलेश कुमार – क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर
4. श्री योगेंद्र सिंह – थानाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर
5. श्री अशोक कुमार सिंह – थानाध्यक्ष सिंभावली
6. श्री राजीव कुमार – थानाध्यक्ष बाबूगढ़
इन अधिकारियों और पुलिस बल ने मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया और मौके पर मौजूद रहकर संपत्ति कुर्क की।




