वायरल वीडियो का असर: बैल के साथ क्रूरता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंकित गुप्ता /समय दिन /जागर खबर /हापुड़
हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। रेत से भरी बैलगाड़ी खींच रहे बैल के साथ कथित रूप से क्रूरता करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उजागर खबर लोगों से अपील करता है कि यदि कहीं भी पशुओं के साथ क्रूरता या अन्य किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



