कांवड़ यात्रा के दौरान बिछड़ी दो बच्चियों को पुलिस ने महज 15 मिनट में परिजनों से मिलाया

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार, 10 अगस्त 2026 को करीब रात्रि 10:15 बजे दो बच्चियां अपने परिजनों से बिछड़ गईं। जनता के व्यक्तियों द्वारा दोनों बच्चियों को पुलिस की सहायता के लिए सौंपा गया।
बच्चियों की पहचान मानवी (उम्र करीब 6 वर्ष) तथा जानवी (उम्र करीब 8 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 15 मिनट के भीतर, करीब 10:30 बजे, बच्चियों के पिता राकेश कुमार पुत्र धनपाल सिंह, उम्र करीब 49 वर्ष, निवासी ग्राम असौड़ा, थाना हापुड़ देहात को तलाश कर लिया।
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ नगर श्री मनीष चौहान तथा उप निरीक्षक श्री आशीष रस्तौगी द्वारा चौकी साइलो प्रथम पर बच्चियों के परिजनों को बुलाकर दोनों बच्चियों को सकुशल उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।



