सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का हापुड़ दौरा, प्रबुद्ध सम्मेलन में रखे विचार

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)
हापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत हापुड़ पहुंचे। उन्होंने एसपी डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लिया और अपने विचार जनता के समक्ष रखे।
मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार चौतरफा विकास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड की शुरुआत की, जो उनके लिए संजीवनी साबित हो रहा है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार 11 वर्ष हो चुके हैं और शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो जब उन्होंने देश की चिंता न की हो। बड़े से बड़े फैसले भी उन्होंने हमेशा देशहित में लिए। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी मोदी जी देश की चिंता करते थे। जब आतंकवादियों ने लाल चौक पर तिरंगा फहराने की चुनौती दी थी, तब उसका करारा जवाब नरेंद्र मोदी ने ही दिया।”
उन्होंने कहा कि आज केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार का केवल एक ही सपना है कि समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति को भी सरकार की हर सुविधा मिल सके।
सांसद अतुल गर्ग ने मोदी के नेतृत्व की सराहना
कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि मोदी जी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता हैं। लोग जहां भी उनसे मिलते हैं, उनकी बातों के कायल हो जाते हैं और उनके विचारों का अनुसरण करते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, जिला प्रभारी सतपाल सैनी, क्षेत्रीय मंत्री कविता मादरे, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, सदर विधायक विजयपाल आडती, जिला महामंत्री राजीव सिरोही, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्यामेंद्र त्यागी, राकेश त्यागी, राजेंद्र तेवतिया, पूर्व मंत्री मदन चौहान, पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।




