हापुड़ अंकितगुप्ता / पुष्पेंद्र कुमार (ujagar khabar.in) हापुड नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई 2 चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने द्वारा थाने के मु0अ0सं0 31/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 312/2025 धारा 305 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए आकाश पुत्र रामफेर निवासी ग्राम गौरीपुर थाना लालगंज जनपद आजमगढ़ हाल पता एन 38 सिटी पार्क ,अकरम उर्फ शाहरुख पुत्र मुल्ला इरफान निवासी एन 38 सिटी पार्क,शिवम पुत्र विनोद निवासी मौ० चौधरियान थाना स्योहारा जनपद बिजनौर हाल पता डी 156 सिटी पार्क थाना जहांगीरपुरी दिल्ली व मोनिश अहमद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ई 71 सीलमपुर थाना सीलमपुर दिल्ली सहित 4 अन्तर्राज्यीय चोरों को आनन्द विहार नाले के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभूषण, नकदी चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त कार, अवैध असलहा व अवैध चाकू बरामद हुआ है। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम का संगठन विस्तार, कौशल चौधरी एडवोकेट बने जिलाध्यक्ष हापुड़
January 19, 2026
हापुड़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुई क्रॉस कंट्री दौड़ – खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, आकाश और चंचल बने विजेता
October 2, 2025
Check Also
Close