हापुड़

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह पाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, संगठन मजबूत कर 2027 फतह का लिया संकल्प

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह पाल का बुधवार को हापुड़ स्थित जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और ‘जय भीम’ व बसपा के नारों के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए जिलाध्यक्ष बनने के बाद जगमाल सिंह पाल ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना, बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा सर्वसमाज के लोगों को जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना है। बसपा सामाजिक न्याय, संविधान और सर्वजन हिताय की विचारधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है और इस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे इस अवसर पर मेरठ मंडल प्रभारी डॉ. ए.के. कर्दम, मुकेश आजाद, तास्कीन सैफी, हापुड़ विधानसभा-59 प्रभारी विपिन दीवान, दिनेश कुमार एडवोकेट, सोनू कुमार एडवोकेट, राजकुमार सागर, गजेंद्र फौजी, प्रदीप जाटव, रिंकू जाटव, सतीश कश्यप, नितिन, राकेश कुमार (सभासद पति), सभासद धर्मेंद्र कुमार, सभासद जगन ठेकेदार, सुरेश तोमर (जिला पंचायत सदस्य पति), गौरव प्रजापति, रवि जाटव, योगेंद्र धनौरा, जोनी जाटव, गौरव पाल सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares