एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

एसपी आवास के बाहर मनचलों की गुंडागर्दी, लेकिन पुलिस ने सिखाया सबक

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagar khabar.in)

मेरठ के बिजौली गांव से अपने भाई के साथ हापुड़ आई युवती को एसपी आवास के बाहर कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ का शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन यह गुंडागर्दी ज़्यादा देर तक नहीं चली। मौके पर पहुंची हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मनचलों को दबोच लिया और बीच सड़क पर ही ऐसा सबक सिखाया कि वे हाथ जोड़कर माफी मांगते नज़र आए।

इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में संदेश गया कि हापुड़ पुलिस से टकराना आसान नहीं और बहन-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना ने जहां आम लोगों में पुलिस की सख़्ती पर भरोसा मज़बूत किया है, वहीं बेटियों के परिवारों ने भी राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button
Shares