हापुड़

कारगिल विजय दिवस पर हापुड़ यूनिट ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, मुकेश त्यागी बने जिला अध्यक्ष

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की जिला इकाई हापुड़ ने मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीद परिवारों का सम्मान किया गया इस दौरान “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके त्याग का सदैव ऋणी रहेगा प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने शहीदों और उनके माता-पिता को नमन करते हुए राष्ट्रीय सैनिक संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़ने का आह्वान किया कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन के.पी. सिंह ने मुकेश त्यागी को पटका पहनाकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था, हापुड़ का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर हापुड़ से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी तथा जिला सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares