हापुड़ में ADG भानु भास्कर का महिला थाने में निरीक्षण, मिशन शक्ति को और मजबूत करने पर जोर!

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)
हापुड़: आज सुबह मेरठ रेंज के एडीजी भानु भास्कर हापुड़ पहुंचे, जहां उन्होंने महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति कार्यक्रम की प्रगति को लेकर महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत की।

ADG ने बताया कि “मिशन शक्ति लगातार रफ्तार पकड़ रहा है और हर थाने पर इसके लिए विशेष केंद्र बनाए गए हैं।” इन केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सकें।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब फुट पेट्रोलिंग का कार्यक्रम सुबह और शाम दोनों समय चलाया जाएगा, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान एडीजी भानु भास्कर के साथ एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर और सीओ वरुण मिश्रा भी मौजूद रहे।




