हापुड़: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस डेलिगेशन को प्रशासन ने रोका

अंकित गुप्ता /समय दिन/उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। बदनौली कांड को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रास्ते में रोक दिया। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान प्रशासन ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और पीड़ित परिवार से मुलाकात की अनुमति देने की मांग की। बताया जा रहा है कि प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी शामिल हैं। अब सवाल यह है कि आखिर प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने से क्यों रोका? मामले को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।



