मिशन शक्ति की रणभेरी: हापुड़ की वीरांगनाओं ने सड़क पर उतार दिया स्वाभिमान का अखाड़ा!

अंकित गुप्ता समय दिन (Ujagar khabar.in)
हापुड़ की धरती ने गुरुवार को एक ऐसा मंजर देखा, जिसने बता दिया कि अब बहन-बेटियाँ सिर्फ चौखट की नहीं, सड़क पर स्वाभिमान की प्रहरी हैं।
मिशन शक्ति अभियान के तहत वॉक फ़ॉर एम्पावरमेंट का ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें महिला पुलिस योद्धाओं से लेकर कॉलेज की छात्राओं ने अपने कदमों की गूंज से एक संदेश दिया—
हम कमजोर नहीं, हम बदलाव हैं!
इस वॉक को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिंक झंडी दिखाकर रवाना किया रामलीला मैदान (दिल्ली रोड) से शुरू हुई यह शक्ति यात्रा शहीद उद्यान तक पहुंची, रास्ते भर जनता को जागरूक करती हुई, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह रैली सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि अधिकार और सम्मान की हुंकार थी।
महिलाओं व छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112 आदि) की जानकारी देकर सजग रहने का संदेश दिया गया।
इस महाअभियान में मौजूद रहे—
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर
सीओ वरुण मिश्रा
सीओ स्तुति सिंह
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट
महिला थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी
आज हापुड़ ने ये साबित कर दिया जब नारी चले शौर्य बनकर, तो परिवर्तन कदम चूमता है।




