अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagar khabar.in) जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के चहल चौराहे के पास दूध के टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक दूध का टैंकर जलकर राख हो चुका था मामला शुक्रवार का है जब बहादुरगढ़ में चहल चौराहे के पास शुक्रवार को दूध के टैंकर में आग लग गई। देखते-देखते टैंकर धू-धूकर जलने लगा जिससे धुआं निकलते देख लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Check Also
Close



