हापुड़ अंकितगुप्ता / पुष्पेंद्र कुमार (ujagar khabar.in) हापुड़। भारतीय किसान यूनियन की 49वीं ग्राम संवाद बैठक ग्राम गोंदी में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्त्व में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिससे किसान एकता और संगठन के प्रति जागरूकता का स्पष्ट संदेश मिला बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अध्यक्ष शोकिन प्रधान ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन शेखर चौधरी द्वारा किया गया बैठक के दौरान छाजरसी टोल पर एक किसान के साथ हुई अभद्रता का मुद्दा गर्माया रहा। इस विषय पर बोलते हुए एकलव्य सिंह सहारा ने कहा: “किसानों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं होगा। छाजरसी टोल पर किसान के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ हैं। टोलकर्मियों का दुबारा ठीक इलाज करना पड़ेगा। यदि टोल प्रबंधनों ने अपनी हरकतें नहीं सुधारीं, तो भारतीय किसान यूनियन को दुबारा टोल को फ्री करने को मजबूर होगा इस कार्यक्रम के दौरान मंडल सचिव यशवीर सिंह, पपेंद्र चौधरी, परमजीत सिंह, देवांश चौधरी, अनुज चौधरी, नासिर प्रधान, राहुल महाल, अमित सिद्धू, भूपेंद्र सिंह, डॉ मतलुब, डॉ मनीष आदि उपस्थित रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Check Also
Close



