हापुड़
हापुड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। हापुड़ देहात पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ चोरी के दोपहिया वाहन, एक अवैध तमंचा और चाकू बरामद किया है पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों से वाहन चोरी से जुड़ी अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है हापुड़ देहात पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।



