एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

अंकित शर्मा बने पश्चिम उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन देशहित ने दी बड़ी जिम्मेदारी”

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़।भारतीय किसान यूनियन देशहित ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की बागडोर श्यामपुर निवासी अंकित शर्मा को सौंप दी है देशहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत चौधरी और संगठन संस्थापक संरक्षक नीरज गुर्जर ने उनकी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और संघर्षशीलता को देखते हुए उन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि –

“जीत और जवानी चलती है तो जमाना चलता है। संगठन का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष समझकर जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए काम करे।”

नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा –

“संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैं तन-मन-धन से निभाऊंगा और संस्था के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”

मौके पर भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

इस अवसर पर सुमित मावी, मुकेश शर्मा, दिलशाद चौधरी, सादमान नंबरदार, इमरान खान, रोहित जाटव, पवन सैनी, बॉबी शर्मा, कपिल सिरोही, अंकुर गुर्जर, सुरेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, अर्पित, गौरव, तरुण शर्मा, भानु शर्मा, विशाल शर्मा, तरुण सिंह, सचिन, अनिल, निशांत, आकाश, अजीत, हरजीत, आशु, मनीष, संदीप, सुमित, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा, मोनू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
Shares