शिरडी ने देखा यूपी का जलवा! रस्सा कस्सी में उत्तर प्रदेश टीम ने दिखाया दम – बालक, बालिका व मिक्स वर्ग ने दी जीत की दहाड

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) शिरडी, महाराष्ट्र। राष्ट्रीय रस्सा कस्सी प्रतियोगिता (22 से 26 अगस्त) में इस बार उत्तर प्रदेश हापुड़ की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया प्रतियोगिता में देशभर की 15 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन यूपी हापुड़ के खिलाड़ियों का दबदबा सबसे अलग नजर आया।

हापुड़ जिले की माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल, सिंभावली से भी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

स्कूल की कोच प्राची मोरल (जिला रस्सा कस्सी सचिव, हापुड़) के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया उत्तर प्रदेश की पूरी टीम एन.के. चक्रवर्ती जी के मार्गदर्शन और सह सचिव संजय कुमार जी के निर्देशन में उतरी। टीम के कप्तान मोंटी भाई के नेतृत्व में बालक और बालिका वर्ग ने जीत की शुरुआत की।
सीनियर मिक्स वर्ग – कप्तान सोनिका की अगुवाई में टीम ने बिहार को हराकर टूर्नामेंट में शानदार एंट्री की।
अंडर-16 मिक्स वर्ग – उत्तराखंड की टीम को हराकर जीत अपने नाम की।
अंडर-17 बालिका व बालक वर्ग – दोनों ने अपने अभियान की शुरुआत जीत से की।
प्रतियोगिता की शुरुआत से ही यूपी की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया और अब खिताब की प्रबल दावेदार बन गई है।




