हापुड़ गोलीकांड का सच – घायल निकला मास्टरमाइंड, खुद पर चलवाई थी गोली!

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)
हापुड़ गोलीकांड का सुपर एक्सक्लूसिव खुलासा
घायल निकला मास्टरमाइंड – सपा नेता का भतीजा खुद ही चला रहा था खेल!
हापुड़। यूपी की सियासत से जुड़ी फायरिंग की गुत्थी ने ऐसा पलटा खाया कि सबके होश उड़ गए।
जिसे लोग शिकार समझ रहे थे, वही निकला इस पूरी साजिश का शातिर शिकारी।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सपा नेता के भतीजे मुन्साद पर गोली चलने की घटना ने बड़ा मोड़ ले लिया है।
पुलिस ने खुलासा किया कि मुन्साद ने खुद ही अपने गुर्गों से गोली चलवाई, ताकि वह विरोधी गुट को फंसा सके और खुद को “पीड़ित” दिखा सके।
दरअसल, मुन्साद का विरोधी पक्ष से पैसों का लेन-देन विवाद चल रहा था। उस पर मुकदमा भी दर्ज था। इसी से बचने और सामने वालों को फंसाने के लिए उसने यह पूरा ड्रामा रचा।

पुलिस ने मुन्साद को रामपुर रोड के गंदा नाला पुलिया से दबोच लिया।
साथी आरोपी जमालू और फुरकान भी हवालात पहुंच चुके हैं।
बरामदगी में अवैध पिस्टल ,तीन जिंदा व तीन खोखा कारतूस ,मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई है यानि, हापुड़ का यह गोलीकांड कोई गैंगवार नहीं बल्कि एक फर्जी स्क्रिप्टेड शूटआउट था, जिसमें घायल ही पूरी साजिश का निर्देशक निकला!





