शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटे नोवा प्रॉपर्टीज व रालोद नेता अशोक त्यागी

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। नोवा प्रॉपर्टीज एवं राष्ट्रीय लोकदल के युवा निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी की ओर से आयोजित द्वितीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर का दो दिन पूर्व विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संयोजक अमरीश त्यागी की गरिमामयी मौजूदगी में हुआ। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
रविवार को अशोक त्यागी स्वयं सड़कों पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए। उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था कर सेवा कार्य में सहभागिता की। शिविर में कांवड़ियों की सुविधा के लिए भोजन, जलपान एवं चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।
अशोक त्यागी ने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सेवा का पर्व है। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। शिविर के माध्यम से प्रयास है कि हर कांवड़ यात्री को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की गई। आयोजकों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी कांवड़ यात्री अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचें।
इस अवसर पर कुणाल गौतम, गुलशन त्यागी, विक्की शर्मा सहित राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



