हापुड़

हापुड़ में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। शुक्रवार, 31 जुलाई को दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर जिम्मेदारी सौंपी कार्यकारिणी में शिवकुमार शर्मा, यतीश कुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, नवाब अहमद, दिनेश सैनी, विकास भारद्वाज और प्रवीण कुमार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। जगदीश प्रसाद जौहरी, नकुल शर्मा, खुर्रम सलीम, विकास शर्मा और प्रशांत कुमार शर्मा को जिला महासचिव, जबकि अंबेडकर एडवोकेट, देवेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, इशरार अली और शाकिर अली को जिला सचिव मनोनीत किया गया। राहुल कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी और विनोद कुमार सिवाल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एडवोकेट सेंसरपाल सिंह मौजूद रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ गरीब, मजदूर, शोषित और पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह ने कहा कि पार्टी का हर पदाधिकारी वंचित और पीड़ित लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ा रहेगा इस दौरान नरेश भाटी, गौरव गर्ग, आकाश त्यागी, अफजाल आढ़ती, खुशनूद अली, गोपाल भारती और महबूब अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares