हापुड़

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा हर्षिता बंगारी ने NEET में लहराया परचम, 99.46 परसेंटाइल हासिल

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की होनहार छात्रा हर्षिता बंगारी ने देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने 720 में से 598 अंक प्राप्त कर 99.46 परसेंटाइल हासिल किया हर्षिता की सफलता पर विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्कूल पहुंचने पर छात्रा का फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल मेडिकल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने हर्षिता और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है स्कूल प्रबंधन के डॉ. आयुष सिंघल और डॉ. रोहन सिंघल ने भी हर्षिता को बधाई देते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्षिता भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करेंगी।

Related Articles

Back to top button
Shares