हापुड़

हापुड़: 99 स्टोर में कथित मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस बोली शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़ शहर के 99 स्टार स्टोर के अंदर हुई कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्टोर संचालक और एक युवती के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग दोनों को अलग कराने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं घटना किस कारण हुई, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन किसी भी दावे की पुष्टि पुलिस या प्रशासन की ओर से नहीं की गई है पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।स के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button
Shares