हापुड़

जिलाधिकारी कविता मीना ने कावड़ मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दिए निर्देश

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। पवित्र श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने जनपद से होकर गुजरने वाले प्रमुख कावड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के कावड़ मार्गों का नियमित भौतिक निरीक्षण करें। यदि कहीं कोई कमी या समस्या दिखाई दे तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के उच्च मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता कांवड़ियों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Related Articles

Back to top button
Shares