हापुड़

हापुड़: दो बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दो बच्चियों के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि उसने धान लगवाने के बहाने दोनों बच्चियों को खेत में ले जाकर उनके साथ कथित दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों और न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Shares