हापुड़

अवैध चरस के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कपूरपुर पुलिस की कार्रवाई

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़ जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपूरपुर पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध चरस (सुल्फा) बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

उजागर खबर की अपील है कि नशे और अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button
Shares