राजनीतिहापुड़

हापुड़ में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर गरजी आवाज: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन, जल्द नियुक्ति की मांग

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजाग खबर /हापुड़ 

कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे अभ्यर्थी, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनपद हापुड़ में आज 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता रश्मि चौधरी एडवोकेट (प्रदेश सचिव, एससी-एसटी प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे और माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के कई योग्य उम्मीदवारों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली है, जिससे वे लंबे समय से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि वंचित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए।

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला महासचिव गौरव गर्ग सहित अशोक कुमार, आदेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, बौद्ध कुमार एडवोकेट, सुरेश सिंह, नेहा, आशी, प्रमोद कुमार, प्रिंस गौतम, राजकुमार, विशाल, आयुष सिंह, अमन कुमार, कपिल कुमार समेत दर्जनों अभ्यर्थी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उजागर खबर की नजर:

69000 शिक्षक भर्ती का मामला लंबे समय से सुर्खियों में है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की यह मांग अब राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनती जा रही है। देखना होगा कि सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है।

Related Articles

Back to top button
Shares