हापुड़: किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। जनपद में किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) ने समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को किसी भी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उर्वरक बिक्री केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखें।
संयुक्त कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें, खरीदारी के समय रसीद अवश्य लें और यदि कहीं अनियमितता या अधिक कीमत वसूले जाने की जानकारी मिले तो तुरंत कृषि विभाग को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना और खेती के मौसम में समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



