जिले में जीएसटी विभाग के अरविंद शर्मा बने मिसाल, ईमानदारी और कार्यशैली की हो रही सराहना

अंकित गुप्ता उजागर खबर हापुड़
हापुड़ जिले में जीएसटी विभाग में तैनात अरविंद शर्मा अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, सरल स्वभाव और ईमानदार छवि के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। विभागीय कार्यों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में उनकी भूमिका सराहनीय मानी जा रही है।
व्यापारियों और आमजन का कहना है कि अरविंद शर्मा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके व्यवहार और कार्यप्रणाली से विभाग की छवि मजबूत हुई है।
सूत्रों के अनुसार, राजस्व वृद्धि, नियमों के पालन और व्यापारियों को जागरूक करने में भी अरविंद शर्मा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिले में उनके कार्यों की प्रशंसा विभिन्न वर्गों द्वारा की जा रही है।
उजागर खबर विशेष: ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने वाले अरविंद शर्मा आज जिले में एक सकारात्मक प्रशासनिक पहचान बनाते नजर आ रहे हैं।
👉लेटेस्ट खबरों के लिए अभी फॉलो करें उजागर खबर..



