हापुड़ में चोरी कांड पर पुलिस की ढिलाई! पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अंकित गुप्ता /समय दिन (उजागर खबर)
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में हुई चोरी की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। 6 मार्च 2026 की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख रुपये नकद, लगभग 7 तोला सोना और चांदी के आभूषण साफ कर दिए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत थाना बाबूगढ़ में तहरीर दी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई पीड़ित का आरोप है कि कई बार थाने के चक्कर लगाए हर बार सिर्फ आश्वासन मिला कोई ठोस जांच या गिरफ्तारी नहीं हुई इस लापरवाही से परेशान होकर अब पीड़ित परिवार ने सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) हापुड़ से न्याय की गुहार लगाई है।
सबसे बड़ा सवाल क्या आम जनता की सुरक्षा अब भगवान भरोसे है क्या चोरी जैसे गंभीर मामलों में भी पुलिस की यही सुस्ती रहेगी पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस कठिन समय में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और उन्हें केवल प्रशासन से ही न्याय की उम्मीद है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच हो चोरी का जल्द खुलासा किया जाए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए
हापुड़ की जनता में बढ़ रहा गुस्सा
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ जाएंगे।
इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह हर जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचे और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।



