एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

हापुड़ में बवाल! वकील से बदसलूकी के विरोध में सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, तहसील चौराहा हुआ जाम 

User Rating: Be the first one !

अंकित गुप्ता /समय दिन (उजागर खबर)

जनपद हापुड़ एक बार फिर गरमा गया जब हाफिजपुर क्षेत्र के कुराना टोल प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ सैकड़ों वकील सड़कों पर उतर आए बताया जा रहा है कि कुराना टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने एक अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से नाराज हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

सोमवार सुबह तहसील चौराहे पर एकत्रित हुए और चारों तरफ से रास्ता बंद कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।अधिवक्ताओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।ओर अधिवक्ताओं को काफी देर तक समझा-बुझाकर शांत कराया पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोला जिसके बाद यातायात को सुचारु किया जा सका।

👉 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सच हर जिम्मेदार तक पहुंचे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके

Related Articles

Back to top button
Shares