एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरराजनीतिहापुड़
Trending

गढ़मुक्तेश्वर तहसील की कमान जसवीर सिंह के हाथ, राष्ट्रीय सैनिक संस्था को मिली नई ऊर्जा

अंकित गुप्ता / समय दिन ( ujagarkhabar.in)

हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ को गढ़मुक्तेश्वर तहसील स्तर पर नई मजबूती मिली है। संस्था के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने हशूपुर निवासी जसवीर सिंह को गढ़मुक्तेश्वर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस मौके पर जसवीर सिंह को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की कैप पहनाकर एवं संस्था की पत्रिका भेंट कर उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला सचिव (प्रशासनिक) विजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस अहम जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही गढ़मुक्तेश्वर तहसील की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का विस्तार किया जाएगा, साथ ही राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं चरित्र निर्माण को लेकर जन-जागरूकता अभियान भी शुरू किया जाएगा।

वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने फोन पर जसवीर सिंह को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने जसवीर सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
Shares